जयंती पर नेताजी को लोगों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि
नेताजी को लोगों ने किया याद दी श्रद्धांजलि संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) जिले भर में रविवार को आजाद हिद फौज के संस्थापक न
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): जिले भर में रविवार को आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर खराब मौसम में भी माल्यार्पण व श्रद्धांजलि देने का कार्य दिनभर चलता रहा।
नेताजी की 125वीं जयंती व पराक्रम दिवस पर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि नेताजी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गंणतंत्र दिवस कार्यक्रम 23 से 26 जनवरी तक आयोजित करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा के जिलाध्यक्ष नीतेश चंद्रवंशी, महामंत्री अनूप जोशी, चंद्रशेखर जोशी, प्रो. राखी भदानी, ब्यूटी सिंह, शैलेश कुमार शोलू, वजीर आलम, विशाल सिंह, सोनी कुमारी, पंकज वर्णवाल, रविद्र दास, उत्तम चटर्जी, जीतेंद्र भाटिया, उत्तमदास पाल, विमल चटर्जी, मनीष सूद, अमरजीत सिंह छाबड़ा, पिटू मजूमदार, आलोक सरकार, किशोर चटर्जी, अरशद खान ने माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
नेताजी की प्रतिमा पर विधायक नीरा यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ संजीव यादव, देवनारायण मोदी, राजा यादव, संजय शर्मा, इंद्रदेव मोदी, हरि पंडित, विनय शांडिल्य, राजेश वर्मा आदि उपस्थित हुए! वहीं हिरोडीह स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव, अर्जुन यादव, वीरेंद्र यादव, कैलाश रजक, सिकंदर कुमार आदि मौजूद रहे। मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य धर्मचंद मंडल व शिक्षकों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं डोमचांच में छात्र संगठन एसएफआइ और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआइ) ने रायडीह गांव में नेताजी की जयंती मनाई। इस दौरान मुख्य रूप से धानेश्वर यादव, पंकज कुमार, सचिन यादव, दीपक कुमार, दिनेश यादव, अभिमन्यु स्वर्णकार, प्रवीण कुमार, सोनू स्वर्णकार, रोशन कुमार, गौरव , नीतीश, अजीत कुमार, आर्यन, दिवाकर आदि मौजूद थे।