54 संक्रमित हुए स्वस्थ, 14 नए मामले
जिले में पिछले 24 घंटे में 54 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14 लोगों क

संवाद सहयोगी, कोडरमा: जिले में पिछले 24 घंटे में 54 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मलेरिया पदाधिकारी सह जिला सर्विलांस पदाधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 1207 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 14 लोग संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर जांच में 13 और ट्रूनेट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। 284 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में औऱ एक संक्रमित मरीज डीसीएचसी में भर्ती हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 285 है।
Edited By Jagran