घटे सक्रिय मामले, 113 हुए स्वस्थ, 20 नए संक्रमित
जिले में संक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कोडरमा: जिले में संक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 113 लोग स्वस्थ हुए, वहीं 20 नए संक्रमित पाए गए। जिले में कुल सक्रिय मामले 325 हैं।
मलेरिया पदाधिकारी सह जिला सर्विलांस पदाधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 1107 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 20 लोग पाजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में 14, ट्रूनेट में दो और एंटीजन जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि 324 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में औऱ एक संक्रमित मरीज डीसीएचसी में भर्ती हैं। दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 112 और डीसीएचसी में एक मरीज भर्ती किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें