सांसद जयंत सिन्हा से मिला शिष्टमंडल, बताई समस्याएं
भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल सांसद जयंत सिन्हा से उनके आव
जागरण संवाददाता, कोडरमा : भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल सांसद जयंत सिन्हा से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। शिष्टमंडल का प्रतिनिधित्व सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव ने किया। भाजपाइयों ने चंदवारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा ने सांसद को बताया कि चंदवारा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अनावश्यक रूप से उनके खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई हो रही है। अन्य लंबित मामलों पर स्थानीय पुलिस चुप्पी साधे रहती है। सांसद ने आश्वासन दिया कि केंद्र में हमारी सरकार है। इस मामले को लेकर कोडरमा एसपी से बात करेंगे। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में समुचित विकास कार्य को लेकर चर्चा हुई। मौके पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह, युवा नेता वीरेंद्र कुमार यादव, भुनेश्वर पंडित, पिन्टू साव, जीवलाल साव व कौशल कुमार मौजूद थे।