सतगावां में बुजुर्ग महिला की मौत
रामडीह गांव में सोमवार देर शाम बुजुर्ग महिला की मौत हो ग
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा) : रामडीह गांव में सोमवार देर शाम बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर वाले ठंड से मौत की आशंका जता रहे हैं। 62 वर्षीय यशोदा देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार शाम में वह शौच के लिए गई थी। वहां से लौटने के बाद उनकी हालत अधिक खराब हो गई। स्वजन ने बताया कि वह लौटने के बाद बिस्तर पर लेटी तो कांप रही थी। उन्होंने कंबल से उनका शरीर ढक दिया। थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। स्वजन ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें