Move to Jagran APP

युवाओं को भाजपा से जोड़ने पर दिया जोर

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:26 PM (IST)
युवाओं को भाजपा से जोड़ने पर दिया जोर
युवाओं को भाजपा से जोड़ने पर दिया जोर

फोटो::: 3

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक रविवार को दशारो में हुई। बैठक में पार्टी से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की बात कही गई।

बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जो अनुशासन व सिद्धांत पर चलती है। इस पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता भविष्य में पार्टी के बड़े पद पर आसीन हो सकता है। मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि इस कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहनीय काम किया है। सभी कार्यकर्ता विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में हर पंचायत में जाकर लोगों को बताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रजक ने की व संचालन महामंत्री पुरुषोत्तम पांडेय व सुरेंद्र यादव ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष सोनू पांडेय, विजय प्रसाद यादव, मंत्री सकलदेव यादव, मुखिया सुरेन्द्र यादव, उपेंद्र यादव, अजीत कुमार राणा, पवन यादव, पवन कुमार बर्णवाल, सुनील राणा, भीम यादव, प्रदीप यादव, पिटू रजक, चंदन दास, सहदेव यादव, मदन यादव, रंजीत यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.