कोडरमा घाटी में ट्रक पलटा, चालक- उपचालक घायल
दिबोर के समीप शुक्रवार सुबह आयरन स्पंज लदे ट्रक के पलट जाने से
संवाद सहयोगी, कोडरमा : दिबोर के समीप शुक्रवार सुबह आयरन स्पंज लदे ट्रक के पलट जाने से चालक-परिचालक घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
राउरकेला, ओडिशा से ट्रक (आरजे 06द्दबी/ 4672) आयरन स्पंज लेकर गोरखपुर जा रहा था। इसी क्रम में कोडरमा घाटी में दिबोर के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक रवि शंकर सिंह (30) और परिचालक हरेराम सिंह (29) आरा (बिहार) निवासी घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने फोन कर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। इससे पहले गुरुवार को भी चार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। सड़क जर्जर हो जाने के कारण घाटी में अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसके कारण जाम लग जाता है। स्थानीय पुलिस भी काफी देर से पहुंचती है। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है।