गुमो में चंद्रवंशी समाज की बैठक में कमेटी गठित
झुमरीतिलैया (कोडरमा) गुमो चंद्रवंशी समाज की बैठक समाज भवन गुमो में बुधवार क
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): गुमो चंद्रवंशी समाज की बैठक समाज भवन गुमो में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज के लगभग 100 लोग उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता चंद्रवंशी समाज गुमो के अध्यक्ष सोहन राम और संचालन पिटू भारती ने की। बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सोहन राम ने कहा कि समाज के बेहतर विकास के लिए दो गुटो में जो बंटे हुए हैं वो एक साथ मिल जाएं। मौके पर समाज के सभी लोगों के बीच में एक चुनाव का प्रस्ताव रखा गया सभी लोगों की सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में सोहन राम जी को पदभार दिया गया। उनके साथ 11 वरीय सदस्य का भी चयन किया गया जिनमें मोहन राम ,रामचंद्र राम, प्रकाश राम ,राजकुमार राम, महेंद्र राम ,अर्जुन राम ,बाबू राम, नारायण राम ,लक्ष्मी राम ,राम सेवक राम ,अर्जुन राम चयनित हुए। इसके साथ ही युवा समिति का भी चुनाव कराया गया, जिसमें युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार राम ,उपाध्यक्ष नंद किशोर राम और अरुण चंद्रवंशी ,महामंत्री दिलीप राम, सचिव जितेंद्र राम ,सह सचिव सुनील राम, सूचना एवं प्रसारण विभाग पिटू भारती ,कोषाध्यक्ष मुकेश राम , अजय राम और संतोष राम एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज राम,दीपक चंद्रवंशी और मनोहर राम को बनाया गया। इसमें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज राम, सोनू राम, रंजीत राम विकास राम ,प्रकाश राम ,चुन्नू राम ,अमर राम ,उमेश राम ,छोटी राम, अमित राम, शंकर राम, रवि राम ,कुमार राम ,मुकेश राम, टुनटुन राम ,कार्तिक राम पवनदीप राम ,सतीश राम, पंकज राम, मीकू राम चयनित हुए।