जिप सदस्य के जेठ की सड़क दुर्घटना में मौत
थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाअ
संवाद सहयोगी, कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी प्रशासन की आंखें नहीं खुल रही है। शुक्रवार को सड़क हादसे में वजीरगंज बिहार में सिचाई विभाग के भंडारपाल पद पर पदस्थापित और जिप सदस्य शांति प्रिया के जेठ मनोज पासवान (49) की मौत हो गई। मृतक मनोज पासवान, बेहराडीह, डोमचांच निवासी थे। जानकारी के अनुसार मृतक मनोज पासवान वजीरगंज से बाइक संख्या जेएच 12 सी/8645 से अपने घर बेहराडीह लौट रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक के चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर सुन कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंच शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की खबर सुन मृतक के भाई संजय पासवान व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर सीटू नेता संजय पासवान, कर्मचारी नेता दिनेश रविदास, बिनोद पासवान आदि मृतक के परिजनों को ढांढस देने पहुंचे।