शरद पूर्णिमा उत्सव 30 को
झुमरीतिलैया 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा के दिन
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया: 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से सुसज्जित होता है। 16 कलाओं से युक्त चंद्रमा से निकलने वाली रौशनी समस्त रूपों वाली बताई गई है। पंडित जीवकांत झा ने बताया कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है। अभक्रांचल क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों और निवास स्थलों में लक्ष्मी माता के आठ स्वरूपों की पूजा होती है तथा इस दिन घरों में और मंदिरों में खुली जगह पर खीर बनाकर रखा जाता है और सुबह उस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के 10 खंड और 2 नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तब्दीली की है। जिला कार्यवाह मनोज राणा ने बताया कि इस वर्ष झुमरीतिलैया की 6 शाखाओं के अलावे जिले की विभिन्न 50 शाखाओं में शारीरिक दूरी के साथ मास्क लगाकर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान खेलकूद का भी आयोजन होगा।