अनुकंपा के आधार पर तीन लोगों की होगी नियुक्ति
अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। समिति ने ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
कोडरमा: कोडरमा डीसी की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। समिति ने अनुकंपा के आधार पर तीन लोगों की नियुक्ति का निर्णय लिया। इसमें अमित कुमार, स्व.रामदेव प्रसाद भूतपूर्व आदेशपाल कोडरमा वन प्रमंडल, मनीष कुमार राही, स्व. मनोज कुमार राही, भूतपूर्व राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय मरकच्चो और कृष्ण पासवान स्व.हरि राम, भूतपूर्व स्वास्थ्य सेवक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर कोडरमा शामिल हैं। इस मौके पर उप विकास आयुक्त आर. रॉनिटा, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा, स्थापना उप समाहर्ता पारस कुमार यादव, सिविल सर्जन पार्वती कुमारी नाग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश कुमार रजक जिला कल्याण पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें