सऊद बने कांग्रेस के जिला सचिव
कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू ने संगठन को जिले भर में मजबूत ।
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया: कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू ने संगठन को जिले भर में मजबूत बनाने को लेकर संगठन विस्तार किया है। सहाय ने झुमरीतिलैया निवासी सऊद खान को जिला कांग्रेस का सचिव मनोनीत किया है, साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इनके नेतृत्व में जिलेभर में कांग्रेस मजबूत होगा। श्री खान के मनोनयन पर पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, उपाध्यक्ष आशीष पांडे, उपाध्यक्ष वासिफ बख्तावर खान, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, महासचिव संजय सेठ, प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी राम लखन सिंह, परेश कुमार सिन्हा, राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, उत्तम दास पाल, सचिव सुबोध कुमार, युवा नगर अध्यक्ष इकबाल खान, बबलू आलम, युवा नेता मोहम्मद चांद, युवा विधानसभा प्रभारी अरमान खान, मिस्वाउद्दीन, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सुरेश मोदी, बिट्टू रवानी, मोहम्मद नसीम आदि शामिल हैं।