पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समेत 20 हिरासत में
संवाद सहयोगी, कोडरमा: रांची में मोराबादी मैदान में आहूत राज्य स्थापना दिवस समारोह में काला झंडा दिखाने व हंगामे के आसार को देखते सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन कोडरमा ने कई पारा शिक्षक नेताओं को बुधवार को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ऐसे करीब बीस पारा शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एकीकृत पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय भी शामिल हैं। इन्हें जयनगर थाना में रखा गया है।
कोडरमा: रांची में मोरहाबादी मैदान में आहूत राज्य स्थापना दिवस समारोह में काला झंडा दिखाने व हंगामे के आसार को देखते सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन कोडरमा ने कई पारा शिक्षक नेताओं को बुधवार को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ऐसे करीब बीस पारा शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एकीकृत पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय भी शामिल हैं। इन्हें जयनगर थाना में रखा गया है। इनके खिलाफ कोडरमा के एसडीएम न्यायालय से भादवि की धारा 107 के तहत कार्रवाई शुरू करते हुए नोटिस भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार कोडरमा थाना में 2, जयनगर व मरकच्चो में एक-एक, चंदवारा व तिलैया में तीन-तीन व डोमचांच व सतगांवा में पांच-पांच पारा शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन्हें 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया है।