अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर
सीओ ने जब्त किया अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:45 PM (IST)
अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा) : जयनगर अंचल अधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक ने बुधवार की संध्या सुगासांख से अवैध रूप से लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर को सीओ जयनगर थाना लाने लगे तो कुसाहन में कुछ ग्रामीणों ने रोक लिया। वे ट्रैक्टर को ले जाने का विरोध करने लगे। इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआइ विनीता कुमारी दल बल के साथ कुसाहन पहुंचे और ट्रैक्टर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के चक्का का हवा खोल दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें