Move to Jagran APP

घरेलू कामगार महिलाओं उत्थान के लिए उठाए जाएंगे कदम:रामधन

अतिथियों के द्वारा घरेलू कामगार पर अध्ययन रिपोर्ट का विमोचन किया गया ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:21 PM (IST)
घरेलू कामगार महिलाओं उत्थान के लिए उठाए जाएंगे कदम:रामधन
घरेलू कामगार महिलाओं उत्थान के लिए उठाए जाएंगे कदम:रामधन

घरेलू कामगार महिलाओं उत्थान के लिए उठाए जाएंगे कदम:रामधन

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, कोडरमा: जिले में घरेलू कामगार महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। बड़ी संख्या में ऐसे गरीब परिवार कठिन परिस्थिति में जीवनयापन कर रहे हैं। स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान, स्पार्क, डब्ल्यूएफएफ एवं जतन नेटवर्क झारखंड ने राज्य के कोडरमा सहित 14 जिलों में 137 ऐसे परिवारों के बीच सर्वे किया। इसमें चिंताजनक स्थिति पाई गई। इनकी स्थिति में सुधार और उत्थान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने कोडरमा के युवराज होटल में प्रशिक्षण सह अध्ययन प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा, जिप सदस्य शांति प्रिया, नीतू कुमारी, महेंद्र प्रसाद यादव एवं लक्ष्मण यादव उपस्थित हुए। इस दौरान पलायनकर्ता समूह और घरेलू कामगार की स्थिति से राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के मनोज दांगी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य के 14 जिलों में हुए सर्वे में स्थिति चिंताजनक पाई गई। रहन-सहन से लेकर उनके बच्चों का भविष्य भी अधर में है। ऐसे में उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए आजीविका की समुचित व्यवस्था, कौशल विकास एवं अन्य कदम उठाने की जरूरत है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि झारखंड में कामगार महिलाओं और प्रवासी मजदूरों की स्थिति को सुधारने के लिए सर्व प्रयास की आवश्यकता है। इन समूहों के लिए सभी तरह की व्यवस्था बहाल होनी चाहिए जिससे इनका जीवन स्तर में परिवर्तन आ सके और उनके अधिकार सुनिश्चित हो सके। उनके स्तर से हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि स्थानीय व प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार स्तर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पलायनकर्ता समूह की अध्यक्ष ममता देवी, शशिकला देवी, अनीता देवी, मालती देवी, किरण देवी ने ग्राम स्तर पर किए गए कार्यों को जानकारी दी। इस दौरान ऐसे परिवारों के अधिकार, सरकारी सुविधा, बाहर जाने से पहले जानकारी, ई-श्रम कार्ड, रोजगार के लिए बाहर जाने से पूर्व निबंधन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नुनेश्वर यादव, सुबोध यादव, संजय पासवान, सरफराज आलम, विकास कुमार, नवल कुमार, विजय कुमार, गायत्री कुमारी, शशिबाला कुमारी, निर्भय कुल, सचिन राणा, ममता देवी आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.