केंद्रीय टीम ने जल संरक्षण कार्यों का लिया जायजा
केंद्रीय टीम जिले में जल संरक्षण के कार्यों का लिया जायजा
केंद्रीय टीम ने जल संरक्षण कार्यों का लिया जायजा
बाटम
संवाद सहयोगी, कोडरमा: अमृत सरोवर एवं जल शक्ति अभियान को लेकर भारत सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त समीक्षा दल श्रीकांत नामदेव सीडब्ल्यूसी (जेएसए) व पुष्पेन्दु मजूमदार उपनिदेशक ने जल संरक्षण की दिशा में कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। तीन दिवसीय दौरे के क्रम में टीम ने कोडरमा, डोमचांच प्रखंड के कई गांवों में योजनाओं की अद्यतन स्थिति देखा। डीडीसी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में केंद्रीय दल के साथ बैठक भी हुई। बैठक में डीडीसी ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण की दिशा में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना अंतर्गत नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत टीसीबी, फील्ड बंड व डोभा का निर्माण कराकर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा जल प्रबंधन के लिए चेक डैम, खेत का तालाब, ट्रेंच कम बंड, फील्ड बंड, डोभा का निर्माण किया गया। लघु सिंचाई विभाग द्वारा चेक डैम और आहार-तालाब का निर्माण किया गया है। कई योजनाओं पर कार्य जारी है। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल झुमरीतिलैया द्वारा शोक पिट औऱ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
जल शाक्ति केंद्र का निरीक्षण
समीक्षा दल ने लघु सिंचाई विभाग में स्थापित जल शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी को जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को लगातार मानिटारिंग करने को कहा। इसके अतिरिक्त राजा तालाब के नजदीक मछली पालन का भी जायजा लिया। मौके पर उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, नगर प्रशासक झुमरी तिलैया, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग व अन्य मौजूद रहे।