केश कलाकार संघ के लोगों के बीच फूड पैकेट वितरित
उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर कोडरमा अंचल अधिकारी अशोक राम ने रविवार को प्रखंड परिसर में केश कलाकार संघ के लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया। जिला स्तरीय फुड बैंक से मिले 175 पैकेट सुखा राशन वितरण किए गए। इस मौके पर शारीरिक दुरी का अनुपालन करते हुए लोगों के बीच फुड पैकेट बांटे गए।
संवाद सहयोगी, कोडरमा: उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर कोडरमा अंचल अधिकारी अशोक राम ने रविवार को प्रखंड परिसर में केश कलाकार संघ के लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया। जिला स्तरीय फुड बैंक से मिले 175 पैकेट सुखा राशन वितरण किए गए। इस मौके पर शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए लोगों के बीच फूड पैकेट बांटे गए। अंचल अधिकारी अशोक राम ने लोगों से अपील की सभी लोग घर पर ही रहे है। अनावश्यक रूप से घर के बाहर ना निकले। शारीरिक दूरी का अनुपालन करें और मास्क जरूर लगाएं साथ ही किसी प्रकार की परेशानी हो तो प्रशासन को सूचित करें। सीओ अशोक राम ने कहा कि सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार सैलुन बंद है ऐसे में केश कलाकरों के समक्ष खाने-पीने की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा इन लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के कारण समाज का हर तबका परेशान है और लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। खाद्यान्न सामग्री वितरण के मौके पर प्रखंडकर्मी व केश कलाकार संघ के सदस्य मौजूद थे।