पंस की बैठक में डेढ़ करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव तैयार
पंस की बैठक में डेढ करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव किया तैयार संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिि
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक में नए वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं पर चर्चा हुई। इसमें रोड, नाली, पेयजल, स्वच्छता, पुराने भवनों और स्वास्थ्य विभाग के भवनों के जीर्णाद्धार की करीब डेढ़ करोड़ की योजनाओं को प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके लिए 24 जनवरी तक कोडरमा प्रखंड के 19 पंचायतों की योजनाओं की सूची बीडीओ रेशमा डुंगडुंग को सौंपने की बात कही गई।
बैठक में प्रमुख अनिता कुमारी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए एक करोड 16 लाख की योजनाएं ली गई थी। इसमें 17 लाख रुपये बच रहे थे। इसे भी विभिन्न पंचायतों के विकास, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजन तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। उप प्रमुख व़जनंदन यादव ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराना गांव की सरकार का मुख्य लक्ष्य है। बीडीओ रेशमा डुंगडुंग ने कहा कि 2022-23 की योजना को जिला परिषद बोर्ड में भेजा जाएगा। इससे स्वीकृति के बाद योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में गणतंत्र दिवस को लेकर भी चर्चा हुई। आठ बजे प्रखंड और अंचल कार्यालय में झंडोतोलन और 8.10 बजे स्वास्थ्य विभाग में झंडोतोलन होगा। बैठक में सीओ अनिल कुमार, पंसस गिरधारी प्रसाद, अनिता देवी, बबीता देवी, प्रखंड पंचायती पदाधिकार संजय शर्मा, प्रधान सहायक महेश कुमार, प्रखंड समन्वयक युक्त भारद्वाज, जेई प्रतीक साहू, हेमंत झा, बीपीएम मोजाहिद के अलावा विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।