महिला व बच्ची के लापता को लेकर थाने में सनहा दर्ज
थाना क्षेत्र के महुंगाई पंचायत अंतर्गत सोनेडीह डेबबा गांव मे 25
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 08:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): थाना क्षेत्र के महुंगाई पंचायत अंतर्गत सोनेडीह डेबबा गांव मे 25 वर्षीय विवाहिता व उसकी तीन वर्षीया बच्ची की गुमशुदगी को लेकर उसके पति रंजीत राणा ने मरकच्चो थाने में सनहा दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 18 नवंबर की शाम छह बजे उसकी पत्नी रिकू देवी अपनी तीन वर्षीय पुत्री को साथ लेकर शौच के लिए निकली जो अभी तक घर वापस नही आई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नही चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें