Move to Jagran APP

डोमचांच में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार क

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 07:54 PM (IST)
डोमचांच में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
डोमचांच में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस निर्देशानुसार कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डोमचांच प्रखंड के शहीद चौक से बैंक मोड़ तक पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने आमजनों को संबोधित करते हुए देश की लचर आर्थिक स्थिति एवं बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेसियों ने प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लीलावती मेहता की अगुवाई में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के जन्म जयंती पर मेहता भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर देश एवं विश्व की लौह महिला को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात शहीद स्थल पर शहीदों को नमन करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू के नेतृत्व में पदयात्रा निकाल कर देश में आर्थिक मंदी एवं बढ़ती कमरतोड़ महंगाई के विरोध में जन जन को जागरूक किया। पदयात्रा उपरांत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला जन जागरण प्रभारी वासुदेव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर देशवासियों के खाते में 15 लाख रुपया देने, 2 करोड़ नौकरी सहित मौजूदा आर्थिक मंदी पर जनता की अदालत में दोषी ठहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डोमचांच प्रखंड कार्यक्रम प्रभारी सह वरीय उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेसी अनवारूल हक वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान,जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा,जिला महासचिव प्रदीप सिंह,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम,मीडिया प्रभारी जहीर उद्दीन,डोमचांच प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सरोज मेहता,सुषमा पांडेय,बाल गोविद पांडेय,मन्ना राम,महाप्रसाद गोस्वामी,तीर्थ नारायण मेहता,विनोद मेहता,संदीप कुमार गोस्वामी,अर्जुन प्रसाद,सत्येंद्र प्रसाद शामिल हुए।धन्यवाद ज्ञापन किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनंत मेहता ने किया। मौके पर कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री द्वारा तीनों किसान कानून निरस्त किए जाने की घोषणा पर आतिशबाजी एवं पटाखा छोड़कर जश्न मनाया। लोगों ने इसे आंदोलनरत अन्नदाता किसानों की जीत बताया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.