Move to Jagran APP

मंदिरों को दीप से जगमगाने की है तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 07:50 PM (IST)
मंदिरों को दीप से जगमगाने की है तैयारी
मंदिरों को दीप से जगमगाने की है तैयारी

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): अयोध्या में राम मंदिर निर्माण  के भूमि पूजन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। लोग उत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन होना है और उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तपस्वी छावनी में रविवार शाम भगवा झंडे और दीपक के साथ शिलान्यास का उत्सव शुरू हो गया है। वहीं मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में  उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। मरकच्चो  सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा  5 अगस्त की  संध्या भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर को  1001 दीपों से  सजाया जाएगा । मरकच्चो  के विभिन्न मंदिर समितियों द्वारा भी मंदिरों को सजाने व दीप जलाने की  तैयारी  की जा रही है। मरकच्चो सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने प्रखंड के ग्रामीणों से निवेदन व आग्रह किया है कि राम जन्मभूमि शिलान्यास को यादगार बनाने व उसका साक्षी बनने के मौके पर अपने-अपने घरों को दीपों से बुधवार की शाम दीपावली की तरह सजाएं  और इस क्षण को यादगार बनाएं।

loksabha election banner

क्या कहते हैं लोग

हमलोग बहुत ही भाग्यशाली हैं जो इस पावन कार्य को देखने का मौका मिला है। इस मौके पर लोगों को खुशी मनाना चाहिए। अपने घरों को दीपावली की तरह सजाना चाहिए। बहुत वर्षों   के बाद यह सुअवसर मिला है।

सावित्री देवी, प्रमुख मरकच्चो।

------------------------- राम भारत के ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के आराध्य रहे हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि राजनीतिक पार्टियों के चक्कर में कई वर्षों से अटक गया था । इसके लिए बहुत आंदोलन चला। उस आंदोलन में मेरी भी सहभागिता  रही है। मैं काफी खुश हूं।

सुरेंद्र प्रताप सिंह, विभाग सह कार्यवाह, आरएसएस। आज अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर आधारशिला रखी जाएगी, जो काफी खुशी का दिन होगा। रामजन्मभूमि को लेकर इतना लंबा विवाद एक बनवास की तरह था। यह क्षण हम लोगों के लिए यादगार का समय होगा। हमलोग इसके गवाह के रूप में होंगे। 

परमानन्द साव, समाजसेवी। आज का दिन ऐतिहासिक होगा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखी जाएगी। जिसके कारण लोगों में काफी खुशी है। मरकच्चो  सार्वजनिक दुर्गा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। 1001दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएगी।

अधीन पांडे, पुजारी, सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति मरकच्चो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.