Move to Jagran APP

झारखंड स्थापना दिवस पर स्कूलों में हुआ कार्यक्रम

प्रखंड के बाघमारा स्थित आदर्ष षिषु पलस टू उच्च विद्यालय में गुरूवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेषक रामदेव यादव व प्राचार्य प्रो दषरथ राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की छात्राओं नें स्वागत गीत गाकर किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:45 PM (IST)
झारखंड स्थापना दिवस पर स्कूलों में हुआ कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस पर स्कूलों में हुआ कार्यक्रम

जयनगर (कोडरमा): राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न स्कूलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रखंड के बाघमारा स्थित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक रामदेव यादव व प्राचार्य प्रो दशरथ राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं दूसरी ओर स्वामी विवकानंद उच्च विद्यालय बीरेंद्र नगर, बाराडीह, आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस, सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस, नेषनल पब्लिक स्कूल परसाबाद, कंपीटेंट पब्लिक स्कूल तेतरोन, शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल डंडाडीह आदि कई स्कूलों में भी स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत आदर्श शिशु निकेतन में गुरूवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्विज प्रतियोगिता में स्मृति एवं ¨प्रस ग्रुप प्रथम तथा स्मिता एवं अंषु ग्रुप द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ¨हदी में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नगीना कुमारी, द्वितीय सदन कुमार और तृतीय धर्मवीर कुमार, अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्मृति आनंद, द्वितीय प्रह्लाद कुमार तथ तृतीय स्थान पर प्रतिभा कुमारी रही। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेषक डॉ बैजनाथ प्रसाद वर्णवाल, प्राचार्य साकेत केषव, उप प्राचार्या सबिता कुमारी वर्णवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ::::::धूमधाम से मनी बिरसा मुंडा जयंती::::::::::

मरकच्चो: प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित सर्वोदय + 2 उच्च विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद मंडल की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा की जयंती  एवं झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से गुरुवार को  मनाई गई। इस मौके पर बिरसा मुंडा के चित्र पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनेश्वर ¨सह व विद्यालय के प्राचार्य धर्म चंद मंडल ने संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्राचार्य धर्मचंद मंडल ने कहा कि बिरसा मुंडा के पद चिन्हों पर चलकर  ही हम शोषण मुक्त समाज की स्थापना कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रखंड के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कानींकेंद मैदान में गुरुवार को स्वयं सेवी संस्था व ग्रामीणों के संयुक्त तत्त्वावधान में सिद्धु कान्हु व बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बिरसा  मुंडा व सिद्धू  कान्हु के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वही मरकच्चो स्थित सर्वोदय + 2 उच्च विद्यालय में भी प्रबंधन समिति की ओर से राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भगवान बिरसा  मुंडा जी के चित्र पर शिक्षक व बच्चों नें पुष्प अर्पित कर राज्य  स्थापना दिवस मनाया । मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य धर्म चंद मंडल,एकता परिषद के जिला समन्वयक केदार महतो,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनेशर ¨सह मौजूद थे। ::::::::::सतगांवा में मनी भगवान बिरसा मुंडा जयन्ती :::::::::::

सतगावां: प्रखण्ड के बासोडीह में स्थित सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल व प्रखंड मुख्यालय आदि स्थानों में भगवान बिरसा मुंडा जयन्ती व स्थापना दिवस मनाई गई। सर्वप्रथम प्राचार्य भुवनेश्वर कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प व माला अर्पित किए फिर बारी बारी से अध्यापकों एवं बच्चों ने भी पुष्प अर्पित किया। प्राचार्य भुवनेश्वर कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजो के खिलाफ संघर्षों और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीरों व शहीदों की संघर्ष की कुर्बानी एक चमत्कार की तरह होती है जो हमें जीने की तरीका सिखाती है। मौके पर विद्यालय शिक्षक एवं सैकड़ों बच्चे निशा कुमारी सोनाली कुमारी प्रियांशी कुमारी रानी कुमारी पूजा कुमारी खुशबू कुमारी सूरज कुमार आदि उपस्थित थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.