पारा शिक्षकों ने सहायक अध्यापक बनाने पर सीएम को दी बधाई
झारखंड के 62 हजार पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाने के
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): झारखंड के 62 हजार पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाने के फैसले को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। उन्होंने शिक्षा मंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, वित्त सचिव, कार्मिक सचिव, परियोजना निदेशक को भी धन्यवाद दिया है।
पारा शिक्षकों ने कहा कि वे अब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 19 वर्षों से लंबे आंदोलन के बाद पारा शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। धन्यवाद देने वालों में एकीकृत सहायक अध्यापक राज्य मोर्चा के सदस्य वीरेंद्र कुमार राय, विकेन्द्र सिन्हा, मनोज यादव, दामोदर यादव, संजीव भारती, कैलाश राम, रामू यादव, तनवीर आलम, शाकिब महमूद, वीरेंद्र साव, सीताराम पासवान, रामकृष्ण यादव, मनोज यादव, प्रणब मुरारी, सुखदेव राणा, सुभाष सिंह, प्रदीप गिरी, मनोज राणा, सुरेश यादव, सुरेश गुप्ता, मुकेश तिवारी, राजेश राणा, शंभू यादव, सलीम अंसारी, बलदेव रजक, सुनील यादव, इंद्रदेव यादव, रामस्वरूप यादव, वीरेंद्र दास, पंकज सिंह, अमित कुमार, राजा बाबू, छाया देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, अर्चना देवी, बिहारी यादव, सुमन कुमार, शशिरंजन, सुमित कुमार, पवन सिंह आदि कई शिक्षकों के नाम शामिल हैं।