पुलिस पर्यवेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
पुलिस पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने जिले के कई बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा संबंधित स्थिति की भी जानकारी ली। पुलिस पर्यवेक्षक के साथ एसपी एम तमिल वाणन बीडीओ मिथलेश चौधरी थे। इस दौरान पर्यवेक्षक कोडरमा उच्च विद्यालय
कोडरमा : पुलिस पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने जिले के कई बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा संबंधित स्थिति की भी जानकारी ली। पुलिस पर्यवेक्षक के साथ एसपी एम तमिल वाणन, बीडीओ मिथलेश चौधरी थे। इस दौरान पर्यवेक्षक कोडरमा उच्च विद्यालय, नव प्राथमिक विद्यालय चाराडीह, मध्य विद्यालय इंदरवा, श्रम कल्याण केंद्र के बूथ का जायजा लिया। पर्यवेक्षक ने सभी बूथों में सुरक्षा के जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया। साथ ही बूथों से जनप्रतिनिधियों का फोटो यदि हो तो हटाने को कहा है, ताकि किसी तरह विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। वहीं इसके पूर्व पुलिस पर्यवेक्षक ने डीसी व एसपी के साथ बैठक कर जिले में बूथों की स्थिति व सुरक्षा व्यवस्था पर गहन चर्चा किया। इस दौरान संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था सु²ढ रखने का निर्देश दिया।