गो सेवा ही सच्ची सेवा : रवींद्र राय
झुमरीतिलैया (कोडरमा): नगर के यदुटांड़ स्थित श्री कोडरमा गोशाला परिसर में श्री कोडरमा
झुमरीतिलैया (कोडरमा): नगर के यदुटांड़ स्थित श्री कोडरमा गोशाला परिसर में श्री कोडरमा गोशाला समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय 67वें गोपाष्टमी मेले का उद्घाटन कोडरमा सांसद डॉ. र¨वद्र राय ने किया। वहीं मूर्ति उद्घाटन गिरिडीह निवासी बजरंग लाल गोयनका ने फीता काटकर किया। मेले में प्रतिमाओं के अलावा झूला एवं खाने-पीने के स्टॉल लगाये गए हैं।
मेले में भगवान शंकर का विराट स्वरूप, कृष्ण-राधा की जोड़ी, रामराज, द्रोपदी चीर हरण, गो की सेवा, भगवान श्री गणेश, संतोषी माता समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र¨बदु बनी हुई है। उद्घाटन के बाद एक समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रवींद्र राय ने कहा कि गो सेवा का कार्य महान कार्य है। गो सेवा ही सच्ची सेवा है। हमें तन, मन व धन से गो की सेवा करने की जरूरत है। भारतीय संस्कृति में जो पर्व-त्योहार आते हैं सभी का उद्देश्य हमारे जीवन चक्र में संस्कार का समावेश करता है। होली उमंग व उत्साह का पर्व है, दुर्गा पूजा शक्ति का, दीपावली लक्ष्मी पूजा का, छठ स्वच्छता एवं प्रकृति तथा गोपाष्टमी गो पूजन के माध्यम से अपने व्यवहार में संवेदना को उचित और अनुचित रूप से विवेकपूर्ण व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोडरमा गोशाला के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। अपने विकास मद से 5 लाख की राशि उपलब्ध कराई है और इस वर्ष भी गोशाला के विकास के लिए 5 लाख की राशि देंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि बजरंगलाल गोयनका ने कहा कि कोडरमा गोशाला वृंदावन से कम नहीं है। यहां काफी संख्या में गो भक्त हैं। कोडरमा गोशाला राज्य में उन्नति की ओर बढ़ रही है।
अध्यक्षीय भाषण करते हुए गोशाला समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा कि गो भक्ति की भावना सभी में फैल रही है। कोडरमा में निष्ठा के प्रति लोग काफी आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोशाला नया आयाम की ओर बढ़ रहा है। मानवता की सेवा एवं पर्यावरण बचाने के लिए गो की रक्षा करना जरूरी है। झारखंड के 28 गोशालाओं में कोडरमा गोशाला प्रगति की ओर अग्रसर है जिसे एक नंबर पर लाने की योजना में समिति प्रयासरत है। विकास के नये आयाम को प्रगति के प्रयास जारी है। सचिव गणेश प्रसाद स्वर्णकार व मेला मंत्री विजय पोद्दार ने कहा कि कोडरमा गोशाला अपना 67वां स्थापना मना रहा है। प्रतिवर्ष गोशाला में लोगों का रूझान बढ़ता जा रहा है। यहां मेले में कई स्टॉल के अलावा झूला लगाये गए हैं जो लोगों के लिए अगले पांच दिनों तक मिल का पत्थर साबित होगा। अतिथियों का स्वागत समिति के पदाधिकारियों ने बुके देकर किया। समारोह का संचालन रामरतन महर्षि ने किया।
इस अवसर पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ अनिल शंकर, कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, सीओ अशोक राम, भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र ¨सह, रमेश ¨सह, डॉ. नरेश पंडित, प्रकाश राम, अनूप जोशी, अभाविप के राहुल ¨सह, आकाश वर्मा, समिति क छोटेलाल ¨सह, दीनदयाल केडिया, पवन चौधरी, राजेंद्र गुटगुटिया, पुरुषोत्तमलाल सलूजा, अनिल जमादार, विनोद सिन्हा, सुनील भदानी, आयुष पोद्दार, विपुल चौधरी, प्रदीप खाटुवाला, महावीर यादव, सुधांशु पांडेय, रामाकांत शर्मा, सुखनंदन ¨सह, मनोज साव, किरण पोद्दार आदि उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव गणेश स्वर्णकार ने किया। इसके पूर्व सुबह में पूजा-अर्चना की गई जिसमें गिरिडीह बजरंगलाल गोयनका व गायत्री देवी गोयनका शामिल हुए।