Move to Jagran APP

PM Awas Yojana में घोटाले की बू, लाभुकों को 2.25लाख के बदले दिए 2.92लाख Koderma News

Jharkhand. कोडरमा में पीएम आवास योजना के तहत लाभुकों को निर्धारित से ज्‍यादा पैसा देने का मामला सामने आया है। अब ऐसे लाभुकों को नोटिस किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 01:22 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 01:23 PM (IST)
PM Awas Yojana में घोटाले की बू, लाभुकों को 2.25लाख के बदले दिए 2.92लाख Koderma News
PM Awas Yojana में घोटाले की बू, लाभुकों को 2.25लाख के बदले दिए 2.92लाख Koderma News

कोडरमा, [अनूप कुमार]। ज्यादातर यह सुनने में आता है कि आमलोगों को सरकार से पैसा नहीं मिल रहा है। लेकिन आपने शायद ही यह कभी सुना होगा कि सरकार लोगों के खातों में निर्धारित से ज्यादा पैसे भेजती है। ऐसा हो रहा है कोडरमा जिले में चल रहे पीएम आवास योजना में। वह भी 5-10 हजार रुपये नहीं बल्कि 67.5 हजार रुपये तक अधिक भेजे जा रहे हैं। 1-2 लाभुकों को नहीं, तकरीबन 26 लोगों को इतना पैसा ज्यादा भेजा गया। बता दें कि दैनिक जागरण लगातार इस तरह की गड़बड़ी को उजागर करता रहा है।

loksabha election banner

झुमरीतिलैया नगर पर्षद के तहत ये मामले सामने आए हैं। पूर्व में 12 लाभुकों के खाते में 2.25 लाख की जगह 247500 से 292500 तक भेज दिए गए थे। वहीं अब फिर 14 लाभुकों के खाते में 2.25 लाख की जगह 292500 रुपये तक भेज दिए गए हैं। भुगतान का सिस्टम पीएफएमएस (पब्लिक फिनांशियल मैनेजमेंट सिस्टम) में बिना हेराफेरी किए यह गड़बड़ी नहीं हो सकती है। इसमें नगर पर्षद के कर्मी व अधिकारी जिम्मेदार हैं।

तीन सालों से नहीं हुआ है ऑडिट

वर्ष-2015 में पीएम आवास योजना शुरू होने के बाद से ही नगर पर्षद में अब तक इस योजना के तहत वित्तीय मामलों का ऑडिट नहीं कराया गया है।

पांच किस्तों में मिलती है राशि

प्रावधान के अनुसार पीएम आवास स्वीकृत होने के बाद लाभुक को प्रथम किस्त में 45000, द्वितीय किस्त 67500, तृतीय किस्त 45000, चौथी किस्त में 45000 और पांचवीं किस्त में 22500 रुपये यानी कुल 2.25 लाख देने का प्रावधान है।

निरीक्षण के साथ जियो टैगिंग भी

प्रधानमंत्री आवास किसी लाभुक को स्वीकृत होने के बाद संबंधित सिटी मैनेजर और नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संयुक्त रूप से उक्त स्थल का निरीक्षण करते हैं। इसके बाद  इसकी जियो टैगिंग होती है और सिस्टम में स्थल का फोटो अपलोड किया जाता है। फिर एडवाइस जारी किया जाता है। बावजूद इसके कई ऐसे मामले हैं जिनमें एक ही आवास पर दो लाभुकों के नाम राशि निर्गत है। कई ऐसे भी मामले हैं, जिसमें लाभुक के नाम पूर्व से पक्का आवास था। इसके बाद भी उन्हें योजना का लाभ दे दिया गया है।

अधिक राशि भेजे जाने के कुछ मामले सामने आए हैं। ऐसे लाभुकों को नोटिस किया जा रहा है। अतिरिक्त राशि की रिकवरी के लिए। कुछ लोगों ने राशि वापस भी की है। यदि राशि की रिकवरी नियत समय के अंदर नहीं की तो नियमानुसार सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। साथ ही योजना की ऑडिट के लिए भी लिखा गया है। -कौशलेश प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, झुमरीतिलैया।

इन लाभुकों के खाते में भेजी गई अधिक राशि

लाभुक का नाम    वार्ड संख्या    अंतिम भुगतान    कुल राशि

दुसिया देवी          01               12.06.19        292500

सरिता देवी          02               17.04.19        292500

श्यामसुंदर यादव   03               06.06.19        292500

लीलावती देवी       05              19.06.19        292500

मुनकी देवी          17               30.04.19        292500

विमली देवी         20              15.10.18        292500

रेणु देवी              20               09.01.19        292500

रोहनी देवी          20               06.12.18        292500

बबिता देवी         20               22.05.19        292500

वीरेंद्र राम           21              01.06.19         292500

सरिता देवी         22               12.04.19        292500

आस्मा खातून    22                22.05.19        292500

मुनिया देवी       25               12.04.18        292500

अमेशी शर्मा      28               27.11.18        292500


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.