डीडीसी ने किया सदर अस्पताल में टूनेट जांच केंद्र का निरीक्षण
जासं कोडरमा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उप विकास आ
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:16 AM (IST)
जासं, कोडरमा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा सदर अस्पताल पहुंची। उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल स्थित ट्रूनेट लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों को ट्रूनेट जांच केंद्र से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लैब को 16 घंटे तक चालू रखने और अधिक से अधिक जांच करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, डॉक्टर रंजन उपाध्यक्ष सदर अस्पताल, जिला सविलांस पदाधिकारी डॉक्टर, जिला यक्ष्म पदाधिकारी डॉक्टर रमण, डॉक्टर शरद व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें