नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में भेजा गया जेल
कोडरमा: नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन दुष्कर्म करने का आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ह
कोडरमा: नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन दुष्कर्म करने का आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नवलशाही थाना क्षेत्र का है। बताते चलें की गिरफ्तार आरोपित अब्दुल अंसारी शादीशूदा और पांच बच्चों का पिता भी है।
यह मामला सात माह पूर्व का है। नाबालिग लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह 2 नवंबर 2017 को नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान अब्दुल अंसारी ने उसका मुंह बंद कर उसको उठा कर ले गया। इसके बाद उसे वह लखनऊ ले गया। जहां उसे अपनी बहन के घर पर एक कमरे में बंद कर रखता था। इस दौरान अब्दुल अंसारी और उसकी बहन काफी जुर्म करते थे। अब्दुल वहां उससे जबरन दुष्कर्म करता था। वहां उसके सात कोर्ट मैरिज भी किया। करीब एक माह बाद अब्दुल उसे चेन्नई ले गया। जहां 6 माह तक रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया करता था।
वहीं 5 मई को पुलिस ने दोनों को पकड़ा था। इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया। किशोरी के बयान पर पुलिस ने 366ए, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में बात करने पर नवलशाही थाना प्रभारी शाहिद रजा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही किशोरी का कोर्ट में बयान कराया गया है। साथ ही मेडिकल भी कराया जा चुका है।