Move to Jagran APP

मजबूर नहीं मजबूत सरकार बनाएं: रघुवर

झारखंड अलग होने के बाद 14 वर्षों तक झारखंड का समुचित विकास नहीं हो पाया इसका कारण यह था कि राज्य में मिली जुली सरकार रही। परंतु पिछले 5 सालों में झारखंड का चहुंमुखी विकास हुआ है जिसमें बरकट्ठा की जनता का महत्वपूर्ण योगदान है। उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जयनगर के पिपचो में भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 06:22 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:22 PM (IST)
मजबूर नहीं मजबूत सरकार बनाएं: रघुवर
मजबूर नहीं मजबूत सरकार बनाएं: रघुवर

जयनगर (कोडरमा) : झारखंड अलग होने के बाद 14 वर्षों तक झारखंड का समुचित विकास नहीं हो पाया इसका कारण यह था कि राज्य में मिलीजुली सरकार रही। परंतु पिछले 5 सालों में झारखंड का चहुंमुखी विकास हुआ है जिसमें बरकट्ठा की जनता का महत्वपूर्ण योगदान है। उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जयनगर के पिपचो में भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब घर में बच्चे और बच्चियां होती हैं तो 19वें वर्ष के बाद उनके परिजनों को चिता होने लगती है कि इसे रोजगार कैसे मिलेगा। ठीक उसी प्रकार झारखंड राज्य भी 19 वर्ष का हो गया है और अब राज्य यहां के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष तक मिलावटी सरकार होने के कारण राज्य का विकास नहीं हो पाया। परंतु इन 5 सालों में देखेंगे तो सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में समुचित विकास हो पाया है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राज्य की दशा और दिशा तय करती है। इससे राज्य के विकास के लिए युवा आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां बिजली की सबसे बड़ी समस्या थी। जब डबल इंजन की सरकार बनी तो झारखंड के 30 लाख घरों में जो बिजली नहीं थी। वहां बिजली पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। अब यहां 24 घंटे बिजली रहेगी और यहां के लोग सास बहू का सीरियल भी आसानी से देख सकेंगे। झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 600 करोड़ की राशि दी है। जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो निश्चित तौर पर राज्य का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा पेयजल के लिए 12 सौ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने नागरिक बिल, राम मंदिर, 370 धारा के बारे में भी कहा कि अगर भाजपा की मजबूत सरकार नहीं होती तो यह सभी काम अधूरा रह जाता। इसलिए यहां की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार झारखंड में मजबूर सरकार नहीं बल्कि मजबूत सरकार बनाएं। ::::::::: सीएम के आने के बाद बीच सभा से ही पवन सिंह खिसके:::::::::

loksabha election banner

भोजपुरी के मशहूर गायक पवन सिंह मंगलवार को जयनगर के पिपचो में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सभा में भी पहुंचे थे। पहुंचने के साथ ही दर्शकों को अपने भोजपुरी वाणी से काफी आकर्षित कर रहे थे। इसी दौरान सीएम रघुवर दास का हेलीकॉप्टर उतरा। उनके स्टेज पर आने के मात्र 5 मिनट बाद ही पवन सिंह स्टेज छोड़ कर चले गए, जिससे पवन सिंह को सुनने आए सभी दर्शक भी खिसकने लगे। इसके बाद लगभग 20 से 25 मिनट तक रघुवर दास ने अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा के प्रत्याशी जानकी यादव को जिताने का आह्वान किया। ::::::::: जैसन सोचले रहनी वैसन भैया मोर ह सबसे बेजोड़ बड़ा हो :::::::::

भोजपुरी के स्टार गायक पवन सिंह आते ही बरकट्ठा के माटी के हम प्रणाम करा तनी.. से शुरुआत किया। कहा कि आपलोग हैं तो हम हैं। आप लोगन के आशीर्वाद से सिगापुर में बेस्ट सिगर का अवार्ड मिला। हालांकि दर्शकों के पुरजोर मांग पर उन्होंने एक गाना जैसन सोचले रहनी वैसन भैया मोर हव, सबसे बेजोड़ बड़ा हव गाया। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- वोट कटवा लोगन पर ध्यान नईखे देवे के बा जानकी भैया के जीतावे के बा..।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.