पुलिस के हत्थे चढ़ा टीपीसी का बीरबल गंझू
संवाद सूत्र टंडवा पिपरवार पुलिस ने टीपीसी नक्सली बीरबल गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। यज जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पिपरवार पुलिस गश्त में निकली हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सरैया के जंगल में बीरबल गंझू घुम रहा है
टंडवा: पिपरवार पुलिस ने टीपीसी नक्सली बीरबल गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पिपरवार पुलिस गश्त में निकली हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सरैया के जंगल में बीरबल गंझू घूम रहा है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया। पुलिस की गाड़ी देखकर बीरबल भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। उसने पुलिस के समक्ष दर्जनों आपराधिक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बीरबल टीपीसी सब जोनल कमांडर भीखन जी का करीबी है। बीरबल के विरुद्ध टंडवा थाना कांड संख्या 22/18 समेत लावालौंग, पिपरवार, खलारी, मैकलुस्कीगंज थाने में हत्या,रंगदारी व लेवी वसूली की दर्जनों मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि वह मगध अम्रपाली, पिपरवार कोल परियोजना से कोल व्यवसाईयों को जान से मारने की धमकी देकर लेवी की वसूली करता था। चार वर्ष पूर्व भी मगध कोल परियोजना से लेवी के 91 लाख रुपए के साथ मसिलौंग निवासी विनोद गंझू के घर से पकड़े गए थे।