भक्ति भाव से पूजे गए करम देव
पर्व करमा गुरुवार को सम्पूर्ण प्रखंड में धूम-धाम से मनाया गया। कुंवारी कन्या व महिलाओं ने दिन भर उपवास रखकर शाम को करम देव की पूजा कर अपने भाईयों के लंबी उम्र के लिए मंगलकामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में करम देव की पूजा शाम में हुई और रात भर उत्सव मनाते रहे। महिला व कुंवारी कन्याओं ने श्रद्धा भक्ति और
गिद्धौर : महान पर्व करमा गुरुवार को सम्पूर्ण प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। कुंवारी कन्या व महिलाओं ने दिन भर उपवास रखकर शाम को करम देव की पूजा कर अपने भाईयों के लंबी उम्र के लिए मंगलकामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में करम देव की पूजा शाम में हुई और रात भर उत्सव मनाते रहे। महिला व कुंवारी कन्याओं ने श्रद्धा भक्ति और विश्वास के साथ करमदेव की पूजा की। धूप दीप गुड़ से भगवान की पूजा की और पकवान के नैवेद्य चढ़ाया। पुत्र का प्रतीक खीरा भी करम देव में चढ़ाए गए। आचार्य ने व्रतियों को करम और धरम दो भाईयों के कर्म और परिणाम की कहानी सुनाया और कर्म करने और ईश्वर के प्रति आस्था रखने का संदेश दिया। वही दूसरी तरफ प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर डीजे साउंड की धुन पर युवक युवतिओं ने रात भर जमकर ठुमके लगाए। करमा पूजा शुक्रवार को डाली विसर्जन के साथ संपन्न होगी।