Move to Jagran APP

झाविमो कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया स्वागत

भाजपा कोडरमा जिला की ओर से झाविमो से आए नए कार्यकर्ताओं के सम्मान में मिलन समारोह का आयोजन झुमरीतिलैया स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 08:25 PM (IST)
झाविमो कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया स्वागत
झाविमो कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाजपा कोडरमा जिला की ओर से झाविमो से आए नए कार्यकर्ताओं के सम्मान में मिलन समारोह का आयोजन झुमरीतिलैया स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से जेवीएम से आए जिला अध्यक्ष बेदू साव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामनाथ सिंह, रमेश हर्षधर तथा सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा अपनी पार्टी का भाजपा में विलय का स्वागत किया। इस अवसर पर रामनाथ सिंह, बेदू साव, रमेश हर्षधर, राजेंद्र सिंह, सुरेश यादव,देवेंद्र मेहता आदि ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पूर्व में भाजपा के सदस्य थे, किसी कारणवश हम लोग जेवीएम में चले गए थे। अब हम सभी केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा द्वारा जो भी निर्णय होगा, उसका अनुपालन करते हुए संगठन मजबूत बनाते हुए शिखर तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। यह राष्ट्रीय पार्टी है इसमें ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होता है। जिला अध्यक्ष ने सबों से आग्रह किया कि 24/02/20 तक जो भी नए सदस्य भाजपा में आए हैं वे अपने-अपने मंडल अध्यक्ष से संपर्क कर सक्रिय सदस्य बन जाए और सभी मंडलों में दिनांक 24/02/20 को मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी होगी। जिसमें प्रदेश से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। धन्यवाद ज्ञापन  नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी ने किया। बैठक में उपस्थित प्रदेश का समिति सदस्य रवि मोदी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुरेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सुनीति सेठ, सुधीर यादव, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, अनूप जोशी, मानिकचंद सेठ, शशि भूषण प्रसाद, शीला देवी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ,विरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश राम,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, दिनेश सिंह, विजय यादव, विनय मोदी ,प्रभाकर लाल रावत, शिवलाल सिंह, विवेक साव, द्वारिका राणा, सुधीर सिंह,शिवशंकर वर्णवाल, सहदेव भदानी कोलेश्वर सिंह, सुरेश यादव,मनोज, कोलेश्वर ,लक्ष्मण मंडल, संजय सिंह ,महिद्र लोहानी, रणविजय सिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.