Move to Jagran APP

किसानों का बकाया भुगतान तक जारी रहेगा आंदोलन

संवाद सहयोगी कोडरमा किसानों के धान विक्रय का लंबित भुगतान अविलंब कराने के लिए शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 07:32 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 07:32 PM (IST)
किसानों का बकाया भुगतान तक जारी रहेगा आंदोलन
किसानों का बकाया भुगतान तक जारी रहेगा आंदोलन

संवाद सहयोगी, कोडरमा : किसानों के धान विक्रय का लंबित भुगतान अविलंब कराने के लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यकताओं ने खेत खलिहानों में उतरकर राज्य सरकार का विरोध किया। आंदोलन के दौरान नेता-कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा प्रखंड अंतर्गत पत्थलडीहा पंचायत के सियारीटांड़ में किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ खेत में उतर कर प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि किसान के उपजाए धान की राशि भी राज्य सरकार नहीं दे पा रही है। यह सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करता है। इससे किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। नए फसल के बुआई का वक्त आ गया है और पिछले साल का भुगतान नहीं होने से उन्नत खेती के लिए नए बीज के लिए किसान रुपया नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबतक किसानों का पूरा बकाया भुगतान सरकार नहीं करेगी तबतक भाजपा का विरोध जारी रहेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव यादव, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनीष यादव , रेशमा यादव, शिव शंकर यादव, समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।

loksabha election banner

नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

कोडरमा नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में खेतों में धरना दिया। इस धरना का नेतृत्व कोडरमा नगर मंडल के प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के वार्ड नं-12 फरेंदा स्थित खेत में धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर कोडरमा नगर उपाध्यक्ष राजु यादव, पिटू श्रीवास्तव, महामंत्री पप्पू सिंह, किसान मोर्चा के प्रदीप पांडेय पप्पू, रवि राम, मनोज साव, महेश यादव, संतोष यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर, झुमरीतिलैया मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव ने मड़आटांड़ के पास किसानों का शोषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर जिला प्रभारी अनूप जोशी, मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, रमेश हर्षधर, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र भूषण सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, इंद्रदेव मोदी, महामंत्री संजय शर्मा आदि मौजूद थे। कोडरमा ग्रामीण में मंत्री सुजीत कुमार सिन्हा व कोषाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रखंडों में भी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन मरकच्चो में जिला महामंत्री राजकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, वरीय नेता वेदू साव व किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामलाल यादव ने अलग अलग जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खेतों मे उतर धरना दिया। उनलोगों ने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि को भी समाप्त कर दिया है, जिसकी वजह से किसानों की स्थिति और भी बदतर हो गई है। मौके पर जिला महामंत्री सह जिप सदस्य राजकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यादव के अलावा अन्य उपस्थित थे। वहीं डोमचांच ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बेहराडीह और मसनोडीह पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत टांड़ और खेत पर पहुंच कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामदेव पासवान ने की और संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार भारती ने किया। उक्त धरना कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में सुनील कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित हुए। वहीं सतगावां मे कुछ किसानों का केसीसी लोन मे माफी नहीं होने ,समय पर धान का पैसा नहीं मिलने, समय पर बीच, खाद नहीं मिलने को लेकर आक्रोश किसानों ने किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.