बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा) : ब्राइट फ्यूचर प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरिया में बुधवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में उद्धघाटन प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिप सदस्य राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि कैलाश यादव, सरफराज नवाज, पंसस दीपक राम, बनांचल विद्यालय के प्राचार्य गंगाधर राना, शिक्षक बासुदेव राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश यादव ने बताया कि विद्यालय की छात्रा निशा ने जिले में पांचवां व मुस्कान प्रवीण ने दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 60 से अधिक बच्चों ने 400 से अधिक नंबर हासिल किया। 10वीं व 12वीं में स्कूल के सौ प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए। वहीं 12वीं में नीतीश कुमार ने 470 नंबर लाकर जिले के टापर और सुभाष कुमार यादव व विवेक यादव ने 467 नंबर लाकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभी सफलता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर सिमरिया पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, जामु पंचायत की मुखिया नीता कुमारी, पूर्व मुखिया किरण देवी, मंटू तिवारी, राजेश राम, श्रीराम यादव, ललन प्रसाद राणा, उमेश कुमार यादव, राजू प्रसाद यादव, सद्दाम हुसैन, अनिल कुमार दास, राकी राज आदि उपस्थित थे।