बख्से नहीं जाएंगे ड्यूटी में लपरवाही बरतने वाले कर्मी: उपायुक्त
उपायुक्त रमेश घोलप ने गुरुवार की रात्रि सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई में अनिमियता के लिए संबंधित एंजेसी के खिलाफ सिविल सर्जन को शो-कॉज करने का निर्देश दिया।
संवाद सहयोगी, कोडरमा: उपायुक्त रमेश घोलप ने गुरुवार की रात्रि सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई में अनिमियता के लिए संबंधित एंजेसी के खिलाफ सिविल सर्जन को शो-कॉज करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में मरकच्चो के रहने वाली शांति मसोमत का हालचाल लिया। साथ ही सिविल सर्जन को मरीज की बेहतर तरीक से ईलाज करने का निर्देश दिये। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर अनियमितता पायी। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को उपायुक्त ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई कर रही एंजेसी के खिलाफ सिविल सर्जन को शो-कॉज करने का निर्देश भी दिया। उपायुक्त ने कहा कि ड्यटी में जो भी कर्मी लपरवाही बरतेगें, उन्हे बक्शा नहीं जायेगा। उपायुक्त ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को देख रहे सुपरवाइजर को साफ-सफाई में अनिमितता बरतने के कारण हटाने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, उप निर्वाचन पदाधिकारी शफिक आलम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार रजक, सिविल सर्जन पार्वती कुमारी नाग आदि मौजूद थे।