जिप अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के बीच किया फुटबॉल व जर्सी का वितरण
जिप अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री जुनिका गुड़िया ने खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल व जर्सी का वितरण किया। बुधवार को बासकी टीम के फुटबॉल खिलाड़ियों को उनकी हौसला अफजाई के लिए उन्होंने जर्सी व फुटबॉल प्रदान किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 06:22 AM (IST)
तोरपा : जिप अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री जुनिका गुड़िया ने खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल व जर्सी का वितरण किया। बुधवार को बासकी टीम के फुटबॉल खिलाड़ियों को उनकी हौसला अफजाई के लिए उन्होंने जर्सी व फुटबॉल प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खेलो इंडिया के तहत खेल को बढ़वा दे रहे हैं, ताकि देश से ऊर्जावान खिलाड़ी निकलें और देश का नेतृत्व करें। वहीं भाजयुमो अध्यक्ष नीरज पाढ़ी ने कहा कि खेल से ही शारीरिक और मानसिक विकास हो सकता है। मौके पर राजन चौधरी, राजनाथ सिंह व पंकज सिंह सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें