Move to Jagran APP

मजबूत इच्छा शक्ति से करें काम, तभी मजबूत होगा संगठन : कड़िया मुंडा

कार्यकर्ताओं में संगठन के कार्य करने को लेकर व्यावहारिक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 07:08 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 07:08 AM (IST)
मजबूत इच्छा शक्ति से करें काम, तभी मजबूत होगा संगठन : कड़िया मुंडा
मजबूत इच्छा शक्ति से करें काम, तभी मजबूत होगा संगठन : कड़िया मुंडा

संसू, तोरपा : कार्यकर्ताओं में संगठन के कार्य करने को लेकर व्यावहारिक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। पार्टी ही सबका आधार है, इसलिए चेहरा दिखाने के लिए पद न लें। यह बात सोमवार को नगर भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहना है तो मजबूत इच्छा शक्ति से कार्य करें जिससे संगठन मजबूत होगा। आधे-अधूरे मन से पार्टी का काम न करें। उन्होंने कहा कि उनके समय में समय व संसाधनों के अभाव के बावजूद भी संगठन का कार्य करते थे। वर्तमान समय में संसाधनों का वैसा अभाव नहीं है। इसलिए संगठन का काम करने में अधिक समस्या का सामना करना नहीं पड़ता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित सहित वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार जिला कार्यसमिति की बैठक कर रहे हैं। हम उस संगठन से सम्बंध रखते हैं, जिसके विद्वान सामाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने की बात करते हैं और संगठन आज भी उसी विचारधारा पर कार्य करता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो। इस दौरान जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने सभी मंडल और मोर्चा के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला कार्यसमिति पदाधिकारियों को तन मन से अपने दायित्व का निर्वहन करते रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि खूंटी जिले में एक सांसद और दो विधायक हैं, इसलिए दायित्व और बढ़ जाता है। संगठन मजबूत हो, यही कार्यकर्ताओं का उद्देश्य होना चाहिए। बैठक में मदन मोहन मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, संजय साहू सहित अन्य नेताओं ने भी संगठन के मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। मंच संचालन जिला महामंत्री शशांक शेखर राय किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री विनोद नाग ने दिया। बैठक में विनोद सोनी, मुनीनाथ मिश्रा, तुलसी भगत, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, विष्णु सोनी, गोपाल स्वर्णकार, मंजू देवी, रामलखन सिंह, अनूप साहू, रूपेश जयसवाल, अर्जुन पाहन, महावीर राम, सुबोध जयसवाल, गुलाब महतो, योगेंद्र नायक, राजेश महतो, निखिल कंडुलना, पुरेंदर मांझी, रामध्यान सिंह, रामबिहारी साहू, जगरनाथ मुंडा, विजय स्वांसी, भीम सिंह मुंडा, घुरन महतो, मनोज कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, लीलू पहान, प्रियांक भगत, कपिल नाथ कर, किशुन गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.