महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं : डीडीसी
खूंटी : आज की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। इस बात का सबसे प्रमाण यह है कि महिलाओं के प्रयास से आज पूरा जिला खुले में शौच मुक्त हो गया है। यह बात उप विकास आयुक्त अंजली यादव ने कही। वे सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान मे स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित विश्व शौचालय दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
खूंटी : आज की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। इस बात का सबसे प्रमाण यह है कि महिलाओं के प्रयास से आज पूरा जिला खुले में शौच मुक्त हो गया है। यह बात उप विकास आयुक्त अंजली यादव ने कही। वे सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान मे स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित विश्व शौचालय दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अंजली यादव व अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव कुमार पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने महिला सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण एक बहुत बड़ी चुनौती थी, लेकिन सखी मंडलों व अन्य महिला संगठनों की सक्रियता की बदौलत आज खूंटी जिले का हर गांव, टोला व मोहल्ला शौचालय से आच्छादित कर निर्धारित समय से पूर्व ही ओडीएफ बन गया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के खुले में शौच पर ¨चता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को शौचालय के उपयोग हेतु प्रेरित व जागरूक करने में महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। कहा कि किसी गांव का एक भी व्यक्ति अगर खुले में शौच को जाता है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव संपूर्ण गांव में परिलक्षित होता है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने विश्व शौचालय दिवस के आयोजन के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए लोगों को शौचालय के उपयोग हेतु प्रेरित व जागरूक करने के लिए विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं से शौचालय का उपयोग करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल खूंटी के कार्यपालक अभियंता ने मौके पर सोलरचलित जलापूर्ति व्यवस्था व गोवर्धन योजना पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न प्रखंडों की जल सहियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली पांच जल सहियाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयकों को डस्टबिन भी दिए गए। समारोह मे विभिन्न प्रखंडों की जल सहिया, आंगनबाड़ी सहायिका/सेविका व सखी मंडलों की सदस्य उपस्थित थीं।