Move to Jagran APP

राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए दूर²ष्टि आवश्यक : अर्जुन मुंडा

झारखंड का गठन हुए 20 वर्ष हो गए। इन 20 वर्षों में झारखंड में विकास हुआ। और बेहतर करने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 08:28 PM (IST)
राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए दूर²ष्टि आवश्यक : अर्जुन मुंडा
राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए दूर²ष्टि आवश्यक : अर्जुन मुंडा

जागरण संवाददाता, खूंटी : झारखंड का गठन हुए 20 वर्ष हो गए। इन 20 वर्षों में झारखंड के सभी क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है, लेकिन लोगों की आवश्यकता और उम्मीदें भी बढ़ती रहती हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह लोगों की उम्मीद व जरूरतों के अनुरूप विकास की गति को निरंतर जारी रखे। यह बात स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को खूंटी जिला भाजपा के कार्यालय में दैनिक जागरण से संक्षिप्त बातचीत के दौरान कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि झारखंड का गठन होने के बाद 20 वर्षों से लगातार हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन यह भी सही है कि लोगों की आवश्यकता बढ़ती जाती है और बहुत सारी चीजों के बारे में लोगों की उम्मीदें जगती हैं। इसलिए सरकारों को उस अनुरूप निरंतर विकास कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं किसी के कार्यों की आलोचना नहीं करता। यह समय किसी की कमियां गिनाने का नहीं है, बल्कि हममें कितनी दक्षता प्रबंधन की क्षमता है, उसे और विकसित करने की जरूरत है।

आगे झारखंड के विकास के लिए क्या किया जाना चाहिए, इस प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्लियर विजन व दूर²ष्टि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदियों से जंगल-पहाड़ के बीच जीवन गुजार रहे झारखंडियों के विकास के लिए स्वच्छ सोच व दूर²ष्टि रखते हुए उस अनुरूप कार्य करते रहना होगा। लोगों की चिंता करनी होगी। केंद्र सरकार बेहतर कार्य कर रही है। पीएम मोदी लोगों की चिंता कर रहे हैं। स्थिति बदल रही है। केंद्रीय मंत्री से मिले चैंबर के प्रतिनिधि संवाद सहयोगी, खूंटी : चैंबर ऑफ कामर्स, खूंटी के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खूंटी से तुपुदाना तक हाईवे को फोरलेन बनाए जाने की मांग की। साथ ही कुछ वर्ष पूर्व खूंटी को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए चैंबर ऑफ कामर्स के नेतृत्व में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि पूर्व सांसद कड़िया मुंडा के सहयोग से खूंटी को रेल मार्ग से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग करते हुए कहा कि वे अपने स्तर से प्रयास कर खूंटी को रेल मार्ग से जुड़वाने की पहल करें। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रशांत भगत, सचिव ज्योति सिंह, मुकेश जायसवाल व संतोष गुप्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.