Move to Jagran APP

नागपुरिया व मुंडारी में मिली योजनाओं की जानकारी

खूंटी एलईडी वाहन के माध्यम से तोरपा के उकरीमारी पंचायत के ईचा बस्ती में योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान एलईडी वाहन के जरीए स्थानीय भाषा-नागपूरी व मुंडारी भाषा में योजनाओं से लाभ के बारे लोगों को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 07:29 PM (IST)
नागपुरिया व मुंडारी में मिली योजनाओं की जानकारी
नागपुरिया व मुंडारी में मिली योजनाओं की जानकारी

खूंटी : एलईडी वाहन के माध्यम से तोरपा के उकरीमारी पंचायत की ईचा बस्ती में योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान एलईडी वाहन के जरिये स्थानीय भाषा-नागपुरी व मुंडारी भाषा में योजनाओं से लाभ के बारे लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे एक रुपये में रजिस्ट्री करने, सीधी बात मुख्यमंत्री के साथ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, प्रधानमंत्री आवास योजना, रानी मिस्त्री, 108 मेडिकल एंबुलेंस सेवा, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, शौचालय योजना, रोजगार के मौके सखी मंडल योजना, सड़क सुरक्षा, सुकन्या समृद्धि योजना एवं कृषि आशीर्वाद योजना, जानकारियां दी गई। इसके साथ ही जल संरक्षण की महत्ता को दर्शाने के उद्देश्य से वीडियो क्लिप का प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न माध्यमों से जल संरक्षण, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिग, सोख्ता गड्ढा आदि से संबंधित विशेष जानकारी प्रेषित की गयी। इस दौरान बताया गया कि सोख्ता गड्ढा किस प्रकार जल संरक्षण के लिए सार्थक सिद्ध होता है। बताया गया कि अगर इस्तेमाल किया हुआ जल का उचित निपटान नहीं किया जाता है, तब ऐसी परिस्थिति में गंदगी को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए सोख्ता गड्ढा एक ढका हुआ झरझरा दीवारयुक्त गड्ढा है, जो इस्तेमाल के बाद बचे हुए जल को धीरे-धीरे सोखता है। इस कारण उपयोग में आया हुआ जल पुन: रिसकर भूजल को रिचार्ज करता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.