Move to Jagran APP

वनवासी कल्याण केंद्र ने मनाया जनजाति गौरव दिवस

वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को कचहरी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 08:19 PM (IST)
वनवासी कल्याण केंद्र ने मनाया जनजाति गौरव दिवस
वनवासी कल्याण केंद्र ने मनाया जनजाति गौरव दिवस

जागरण संवाददाता, खूंटी : वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित बिरसा पार्क में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष सुगुन दास ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। मौके पर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जनजाति समाज में विकृतियां फैल रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना बलिदान कर दिया। बिरसा मुंडा अंग्रेजों की चाल को पहले ही समझ गए थे। सुगुन दास ने जनजाति समाज के युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए आगे आएं। हर जनजाति के घर में तुलसी का पौधा लगना चाहिए। गौ हमारी माता है, उसकी हत्या नहीं करनी चाहिए। जल, जंगल, जमीन हमारी पहचान है। मौके पर खूंटी से उलिहातू तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में श्रद्धा जागरण प्रमुख मुसाफिर विश्वकर्मा, जिला संरक्षक मदन मोहन मिश्र, कुसिया मुंडा, साधो मुंडा, मानू मुंडा, नारायण सांगा, सिन्नी टोप्पो, तिलक सिंह, गंझू प्रधान, प्रदीप कुमार साहू व रमेश राम आदि शामिल थे।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि वनवासी कल्याण केंद्र के लोग इस बार पूरे देश में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। आदिवासी इलाकों में जाकर लोगों को बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में लोगों को बताएंगे। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। झारखंड में भी इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रांची में भी शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। 15 नवंबर को पूरे राज्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.