Move to Jagran APP

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खूंटी में मना पराक्रम दिवस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती खूंटी जिले के विभिन्न स्थानों में मनाई गई। खराब मौसम के बावजूद नेताजी के प्रति कृतज्ञता जताने बड़ी संख्या में लोग जुटे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:16 PM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खूंटी में मना पराक्रम दिवस
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खूंटी में मना पराक्रम दिवस

जागरण संवाददाता, खूंटी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती खूंटी जिले के विभिन्न स्थानों में मनाई गई। खराब मौसम के बावजूद नेताजी के प्रति कृतज्ञता जताने बड़ी संख्या में लोग जुटे। जिले में कहीं केक काटकर, कहीं कंबल वितरण कर तो कहीं माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता जताया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख नेताजी चौक में स्थापित नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न दलों के राजनीतिक व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को वार्ड पार्षद अनूप साहू की अगुवाई में नेताजी की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर व मोमबत्तियां जलाकर मनाई गई। कुहासे के बीच आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन ने केक काटा। कार्यक्रम में भाजपा के लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, राजू गुप्ता, मनोज लाल, मंटू जायसवाल, विक्की गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे। इधर, विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल ने रविवार को नेताजी जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया। इस दौरान खूंटी स्थित नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में तोरपा के विधायक कोचे मुंडा, सांसद के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक विशाल साहू, जिला सह संयोजक प्रकाश अधिकारी, जिला मिलान केंद्र प्रमुख ओम प्रकाश कश्यप, विहिप के नगर उपाध्यक्ष श्रीराम साहू, दीपक, मंटू, इलू गुप्ता, हिमांशु, राज आर्यन, मुसाफिर विश्वकर्मा, बालगोविद सिंह, सुजीत गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, बिरसा कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। मौके पर नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कमलेश महतो, आशीष कुमार, पंकज कुमार, सरोज तोपनो, ममता कुल्लू, मनीषा सोनित बारला, सरिता होरो, ओलिमा डांग समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

loksabha election banner

---

नेताजी जयंती पर किया पौधारोपण

फोटो : 4

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई खूंटी ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद समिति के लोगों ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर गायश्री कुमारी, सारिका गोप, शिवरती देवी, प्रतिमा कुमारी, सरस्वती देवी, उत्तमा आनंद, अंजू सिंह, ममता सिंह, गीता देवी, विद्या देवी, बबली देवी, चंद्र सहाय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.