Move to Jagran APP

स्वर्ण पदक जीतने पर तीरंदाजों को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

खूंटी के सांसद केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 09:16 PM (IST)
स्वर्ण पदक जीतने पर तीरंदाजों को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई
स्वर्ण पदक जीतने पर तीरंदाजों को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

जासं, खूंटी : खूंटी के सांसद, केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी में दीपिका कुमारी व अतनु दास के मिश्रित युगल रिकर्व और महिला रिकर्व में दीपिका के साथ कोमोलिका व अंकिता के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रविवार का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए स्वर्णिम था। एक ओर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में दीपिका और प्रवीण जाधव जैसे तीरंदाजों के संघर्ष का जिक्र कर रहे थे, वहीं, दूसरी ओर दीपिका स्वर्ण पदक पर निशाना साध रही थीं। केंद्रीय मंत्री ने आशा व्यक्त की है कि तोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन होगा।

prime article banner

इसके साथ ही खूंटी जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विधायक कोचे मुंडा ने सभी पदक विजेता टीम के सदस्यों को बधाई दी। शनिवार को हुए मैच में इंडिविजुअल कंपाउंड वर्ग में अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि, रविवार को हुए मैच में रिकर्व महिला टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। महिला टीम में झारखंड की तीन बेटियां दीपिका कुमारी, अंकिता भगत व कोमालिका बारी शामिल हैं। इसी प्रकार रिकर्व मिस्ड टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। खूंटी जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कोचे मुंडा ने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा को भी बधाई देते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों के कोचों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर खूंटी जिले के तीरंदाज खुशी से गदगद हैं। बधाई देने वालों में वीर बिरसा तीरंदाजी एकेडमी और खूंटी जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बसंत कुमार, दानिश अंसारी, रोशन कुमार, आशीष कुमार आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.