Move to Jagran APP

चुरगी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर चुरगी नदी मोड़ के पास शुक्रवार को हुई सड़क हादसे में दो की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 06:00 AM (IST)
चुरगी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
चुरगी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

संसू, तोरपा : खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर चुरगी नदी मोड़ के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान हुसीर के रहने वाले 14 वर्षीय ओनेक्स गुड़िया और गनालोया के मडगांव के रहने वाले 20 वर्षीय दशाय डोडराय के रूप में हुई। जबकि घायल हुसीर पंचायत के गुम्पिला का हेमंत बोदरा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब चार बजे उक्त तीनों युवक तोरपा से खूंटी की ओर पल्सर बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में चुरगी नदी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिर गई। जिससे मौके पर ही दशाय व ओनेक्स की मृत्यु हो गई। वही स्थानीय लोगों ने घायल हेमंत को इलाज के लिए 108 एंबुलेस से रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया। चुरगी नदी के पास लगभग 500 मीटर दूरी पर कुछ किसान अपने खेत मे धान काट रहे थे। उन्होंने बताया कि जो बाइक की दुर्घटना हुई है वह मोड़ के पास से लगभग 50 से 60 मीटर दूर हवा में लहराते हुए सड़क से नीचे गड्ढे में गिरा था। जिसकी आवाज सुन कर वे दौड़े-दौड़े पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो दो युवकों की मृत्यु हो चुकी थी। एक युवक कराह रहा था। इसके बाद तोरपा पुलिस व एंबुलेस को फोन कर जानकरी दी। वहीं घटना की सूचना पाकर तोरपा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक व घायल युवक के स्वजन रेफरल अस्पताल पहुंचे। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को सदर अस्पताल खूंटी में किया जाएगा।

loksabha election banner

कंटेनर की चपेट में आया दंपती, पति की मौत

संवाद सूत्र, ओरमाझी : एनएच-20 फोरलेन में इरबा बाजार चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्‍‌नी घायल हो गई। मृतक कटकम साडी हजारीबाग निवासी रामचंद्र पासवान (45 वर्ष) और उसकी पत्‍‌नी सुमित्रा देवी (40 वर्ष) थाना क्षेत्र के हुटुप में एक किराए के मकान में रहते थे। दोनों किशोर स्र्पोट इरबा (कपड़ा फैक्ट्री) में काम करते थे। शुक्रवार सुबह पाच बजे हुई दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि दोनो पति-पत्नी बाइक (जेएच02बीबी-1499) से ड्यूटी जा रहे थे। इरबा बाजार चौक से फैक्ट्री जाने के लिए मुड़ने के दौरान रामगढ़ की ओर जा रहे अज्ञात कंटेनर की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची ओरमाझी पुलिस दोनों को मेदाता हॉस्पिटल ले गई। जहा रामचंद्र पासवान की मौत हो गई। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को वापस घर ले जाया गया। दुर्घटना का स्पॉट बना इरबा चौक

थाना क्षेत्र के इरबा बाजार चौक स्थित जिस स्थान पर दुर्घटना हुई ठीक उसी स्थान पर मंगलवार को भी एक युवती शीला कुमारी (21) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह भी कपड़ा फैक्टी मैट्रिक्स में काम करती थी। स्कूटी पर सवार शीला कुमारी भी डयूटी जाने के लिए मुड़ी और एक टेलर ने उसे कुचल दिया था। इसके अलावे भी उक्त स्थान अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। पंसस इम्तियाज ओहदार, समाज सेवी सतार अंसारी सहित कई लोगों ने दुर्घटनाओं का कारण एनएचएआइ की लापरवाही को बताते हुए इरबा बाजार चौक पर ब्रेकर लगाने की माग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.