शिक्षा का मतलब डिग्री लेने नहीं, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है : लालदेव सिंह
संसू तोरपा अखिल
शिक्षा का मतलब डिग्री लेने नहीं, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है : लालदेव सिंह
संसू, तोरपा : अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद युवा संघ तोरपा द्वारा सामुएल इनफैट हार्ट एकेडमी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमे खूंटी जिला के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मैट्रिक में रोहित कुमार 93. 6 प्रतिशत, उमेश्वरी कुमारी 87.8 प्रतिशत, माधुरी कुमारी 87 प्रतिशत साथ ही इंटर में राधिका कुमारी 77.6 प्रतिशत, खुशबू कुमारी 72 प्रतिशत, बीणा कुमारी 70 प्रतिशत इन्हें मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामधनी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन गुड्डू भूषण के द्वारा दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि मैट्रिक व इंटर ही है, जिसे हम आयरन गेट के रूप में देख सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को अपने रुचि के अनुसार आगे बढ़ने की आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत के सफलता मिलना संभव नहीं हैं। आप जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, उस क्षेत्र में महारत हासिल करने की जरूरत है। शिक्षा का मतलब केवल डिग्री लेना नहीं, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थी को ईमानदारी, संघर्षशील और मेहनती बनने की आवश्यक है। पढ़ाई के साथ साथ हम खेल में भी आगे बढ़ सकतें हैं। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा अमर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह की तस्वीरों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर पार्वती शर्मा इंटर कालेज के प्रिंसिपल सत्यव्रत ठाकुर, सिमडेगा छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, छात्र संघ प्रवक्ता भरत सिंह, मार्शल मुंडू आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर जयकुमार सिंह, रोहित सिंह, नकुल सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, प्रेम सिंह का योगदान रहा।