Move to Jagran APP

चंडी बनी नाबालिग, दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर दे दनादन

-हो-हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2022 09:15 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2022 09:15 PM (IST)
चंडी बनी नाबालिग, दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर दे दनादन
चंडी बनी नाबालिग, दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर दे दनादन

चंडी बनी नाबालिग, दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर दे दनादन

loksabha election banner

संवाद सूत्र, तोरपा : तोरपा थाना क्षेत्र की एक नदी के किनारे शनिवार को अचानक लोग दौड़ पड़े। दरअसल यह दौड़ उस दृश्य को देखकर शुरू हुई थी, जिसमें एक लड़की एक मनचले को बेतहाशा डंडे से पीटते हुए चिल्ला रही थी। माजरा समझ में आने पर भीड़ में शामिल लोगों ने युवक को पीट डाला। हुआ यूं था कि एक नाबालिग लड़ी नदी के किनारे मवेशी चरा रही थी। तभी एक मनचला वहां पहुंचा और सुनसान देखकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसका लड़की ने विरोध किया, पर वह नहीं माना। इसके बाद लड़की ने मवेशी चराने के लिए लाई डंडे से युवक को दनादन पीटने लगी। पीटने के साथ वह चिल्लाती भी रही। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे और माजरा समझ में आते ही युवक की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना तोरपा थाना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल लेकर गई। बाद में युवक की पहचान तोरपा बड़ाईक टोली निवासी अजय सिंह के रूप में हुई। इस बारे में तोरपा इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपित पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना गलत तरीके से नशापान से हो रही है। इसके सेवन से लड़के गलत रास्ते अपना रहे हैं। नशा से ही दिन के उजाले में भी व्यस्तम सड़क के किनारे इस तरह की घटना हो रही है, जो बिल्कुल निंदनीय है। ---------- ग्रामीणों ने की लड़की के साहस की सराहना लड़की द्वारा मनचले की पिटाई की सराहना तोरपा के ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी। सभी लड़कियां अगर इस प्रकार की हिम्मत दिखाएं, तो कोई भी मनचला ऐसी हिम्मत नहीं कर सकता है। तोरपा थाना पुलिस ने भी लड़की के साहस की सराहना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.