कर्रा में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रतिमा का विसर्जन
कर्रा सहित गोविंदपुर लोधमा जरियागढ़ में मा दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को शातिपूर्ण तरीके से किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 06:40 PM (IST)
कर्रा : कर्रा सहित गोविंदपुर, लोधमा, जरियागढ़ में मा दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को शातिपूर्ण ढंग से किया गया। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सादगी से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जगह-जगह पर भक्तों ने मा की प्रतिमा की पूजा की। शाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्रा और जरियागढ़ पुलिस लगातार गश्त लगाती रही। सभी जुलूस के साथ लगातार बने रहे। कर्रा के लौंकेल तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें