Move to Jagran APP

हिल चौक के रहने वाले कुंदन का छाता नदी में मिला शव

छाता नदी में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 01:18 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 01:18 AM (IST)
हिल चौक के रहने वाले कुंदन का छाता नदी में मिला शव
हिल चौक के रहने वाले कुंदन का छाता नदी में मिला शव

संवाद सूत्र, तोरपा : छाता नदी में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान हिल चौक निवासी कुंदन सिंह के रूप में हुआ। कुंदन घर-घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ता था। शुक्रवार शाम चार बजे नदी के किनारे शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार हिल चौक के पास रहने वाले रामप्रवेश सिंह का 28 वर्षीय बेटा कुंदन सिंह का शव छाता नदी के तट के पास से मिला। इसकी सूचना पाकर स्वजन, मित्र व पुलिस घटना स्थल पहुंचे। उसे उठा कर तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी अरविद कुमार ने बताया कि स्वजनों के अनुसार कुंदन गुरुवार को ही घर से रांची गया था। उसके साथ रहने वाले चार दोस्तों ने बताया उनलोगों ने उसे पार्टी खाने के लिए बुलाया तो शुक्रवार को करीब दो बजे वह रांची से आकर सीधे छाता नदी गया। जहां सभी दोस्त खाना बनाने में जुटे हुए थे। इधर कुंदन नहाने के लिए नदी गया। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि बहुत देर हो जाने के बाद जब कुंदन नहीं आया तो आसपास खोज बिन किया। उसी क्रम में कुंदन नदी के किनारे बेशुद मिला तो दोस्तो ने उठाने की कोशिश किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उनलोगों ने पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची औश्र उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके दोस्तों से कई बिदुओं पर पूछताछ किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

loksabha election banner

संसू, रनिया : रनिया थाना क्षेत्र के गांव तुरीगढा में शुक्रवार शाम चार बजे जगेश्वर सिंह 28 वर्षीय पुत्र कर्मपाल सिंह ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक कर्मपाल की मां की मृत्यु 12 दिन पूर्व हो गई थी। तब से कर्मपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार को कर्मपाल की मां के श्राद्धकर्म में शामिल होने आए मेहमानों को कर्मपाल की पत्नी बस पड़ाव के पास छोड़ने गई थी। इसी दौरान घर के अंदर करमपाल ने रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। घटना के वक्त घर पर सिर्फ करमपाल ही अकेला था। करमपाल का एक वर्ष की एक बच्ची है। स्वजनों ने बताया कि करमपाल की दिमागी हालत 2016 में भी खराब हुई थी। उस वक्त इलाज के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई थी। फांसी लगाने के बाद उसे एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी रनिया थाना की पुलिस को दी गई। देर होने के कारण करमपाल का शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.