एसपी ने किया कई थाना प्रभारियों व कनीय पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण
कोरोनाकाल में पुलिस कर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के लिए लाइन हाजिर किए गए अड़की के निवर्तमान दारोगा विक्रांत कुमार को मुरहू का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कई थाना प्रभारियों और कनीय पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। एसपी ने अरविद कुमार को तोरपा मनीष कुमार को जरियागढ़ और रौशन कुमार को रनिया का थाना प्रभारी बनाया है।
खूंटी : कोरोनाकाल में पुलिस कर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के लिए लाइन हाजिर किए गए अड़की के निवर्तमान दारोगा विक्रांत कुमार को मुरहू का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कई थाना प्रभारियों और कनीय पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
एसपी ने अरविद कुमार को तोरपा, मनीष कुमार को जरियागढ़ और रौशन कुमार को रनिया का थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा पुअनि निशांत केरकेट्टा को तोरपा से रनिया थाना, पुअनि जितेंद्र यादव को तोरपा से रनिया थाना, पुअनि सत्यजीत कुमार को जरियागढ़ से रनिया थाना, पुअनि पंकज कुमार को खूंटी से रनिया थाना, पुअनि संदीप कुमार को कर्रा से रनिया थाना, पुअनि मनोज कच्छप को रनिया से खूंटी थाना, पुअनि लालजीत उरांव को तपकरा से कर्रा थाना, पुअनि अजय मिज को रनिया से जरियागढ़ थाना, पुअनि मनीष कुमार 2 को रनिया से कर्रा थाना, पुअनि महथी बोयपाई को रनिया से तोरपा थाना, पुअनि अकबर अहमद खान को रनिया से तोरपा थाना और पुअनि उत्तम कुमार को तोरपा से जरियागढ़ थाना भेजा गया है। वहीं सअनि जगदीश चंद्र मुर्मू को जरियागढ़ से रनिया थाना, सअनि मिथलेश जमादार को मारंगहदा से रनिया थाना, सअनि गारदी बानरा को कंट्रोल रूम से रनिया थाना, सअनि गोपाल तिवारी को पुलिस लाइन से रनिया थाना, सअनि मजिस्ट्रर साह को रनिया से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी आशुतोष शेखर ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है।
ज्ञात हो कि जिले के तोरपा थाना प्रभारी सुदामा दास, मुरहू थाना प्रभारी पप्पू शर्मा और तपकरा थाना प्रभारी उमाशंकर की इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति हो जाने के कारण थानाप्रभारी का पद रिक्त था। मुरहू थानाप्रभारी पप्पू शर्मा झारखंड जगुआर में योगदान देंगे। सुदामा दास को पलामू जिला, उमाशंकर को पाकुड़ जिला एवं संगीता कुमारी को पूर्वी सिंहभूम जिला भेजा गया है, जबकि खूंटी अंचल के इंस्पेक्टर राधेश्याम दास और गंदरू उरांव विशेष शाखा में योगदान देंगे।