केंचुआ खाद बनाने की सामग्री का वितरण
संवाद सूत्र सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत सचिवालय परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा केंचुआ
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 01:15 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:22 AM (IST)
संवाद सूत्र, सिल्ली : प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत सचिवालय परिसर में
कल्याण विभाग के द्वारा केंचुआ खाद बनाने की सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया रोमा देवी ने किसानों के बीच सामग्रियों का वितरण किया। वहीं उन्होंने जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करते हुए खेतों में रसायनिक खाद के दुष्प्रभाव के विषय में बताया। इस मौके पर उप मुखिया भारत महतो, ग्राम प्रधान सुखराम बेदिया, वार्ड सदस्य रामदयाल बेदिया, पूर्व मुखिया डब्लु महली, रानी देवी, श्रीधर महतो, कर्मा महली, उषा बेदिया, विद्याधर बेदिया समेत आसपास के किसान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें